चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का Xiaomi Mi 4C स्मार्टफोन 22 सितंबर को लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि कंपनी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट लिन बिन ने की। गौरतलब है कि कई पुरानी रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया गया था। एमआई 4 हैंडसेट के नए वेरिएंट Mi 4C को लेकर अब तक कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। Xiaomi के ज्यादातर हैंडसेट की तरह इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

ईई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 4 और बजट स्मार्टफोन एमआई 4आई के बीच की होगी। हाल ही में कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। इसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी स्टोरेज और 3080 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। रिटेल बॉक्स पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को भी लिस्ट किया गया है।
उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि शाओमी एमआई 4सी के दो वेरिएंट होगे। एक वेरिएंट में 2जीबी रैम व 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज होगी।
- Top 10 Best Smartphone Under Rs. 15000 in 2018
- Nokia 6 android Smartphone Launched. Here is Specifications
- स्मार्ट्फोन पेप्सी पी1 – Latest Pepsi P1 Smart Phone
Xiaomi Mi 4C Full Specifications
Model | Xiaomi Mi4C (Mi4c) |
---|---|
Color | Multi-Color-Option |
Operating System | MIUI 7 base on Android 5.1 OS |
Network | GSM, WCDMA (HSUPA, HSDPA), LTE-FDD |
Band | GSM: 850/900/1800/1900MHz; WCDMA: 850/900/1900/2100MHz, FDD LTE: 1800/2100/2600MHz |
Carrier | Unlocked |
Screen | 5 inch Full HD Sharp/JDI screen, 1920×1080 pixel |
Processor | Qualcomm Snapdragon 808 64-bit 6-core processor, 1.8GHz |
RAM | 2GB/3GB |
ROM | 16GB/32GB/64GB |
Rear Camera | 13-megapixel |
Front Camera | 5-megapixel |
Battery | 3000mAh (3080mAh typ) |
SIM Card | micro SIM card slots (dual) |
Dimension | 138.1mm x 69.6mm x 7.8mm |
Weight | 126g |
प्रातिक्रिया दे